UPSSSC असिस्टेंट अकाउंटेंट/ऑडिटर भर्ती परीक्षा में मिली सफलता

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज नगर पंचायत निवासी सुमित कुमार कसौधन का चयन ऑडिटर के पद पर हुआ है। उन्होंने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट अकाउंटेंट/ऑडिटर भर्ती परीक्षा में यह सफलता हासिल की है। सुमित के चयन की खबर मिलते ही उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।सुमित कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग को दिया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ उनके इस चयन से परिजनों में विशेष उत्साह है। स्थानीय लोगों ने कहा कि सुमित ने अपनी लगन के बल पर सरकारी सेवा में स्थान प्राप्त कर युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।सुमित के चयन पर बबलू राय, सूरज कुमार कसौधन, अनमोल मिश्रा, महेश उमर, श्रीकान्त सोनी, सूरज जायसवाल, दीपू पटवा और राजवेद तिवारी सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी। शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके परिवार और बड़हलगंज क्षेत्र दोनों के लिए गौरव का विषय है।परिजनों और मित्रों ने उम्मीद जताई है कि सुमित अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए आगे भी क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *