अनमोल कोशिश ने बढ़ाया जिले का मान 

ललितपुर- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित CAPF-2025 परीक्षा में मूलनिवासी  बिरौरा,विकास खंड जखौरा जनपद ललितपुर, हाल निवासी शिवाजी नगर झांसी के अनमोल कौशिक ने अखिल भारतीय स्तर पर 56 वीं रैंक हासिल कर अपने जनपद सहित पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। यह उनका दूसरा प्रयास था पहले प्रयास मे वो साक्षात्कार तक पहुँचे थे अनमोल कौशिक का चयन असिस्टेंट  कमांडेंट (AC) के पद पर हुआ है । read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteबताते चलें अनमोल के दादा जी स्वर्गीय पं.बाबूलाल कौशिक जी असहायों के सहायक, क्षेत्रीय गरीबों के रक्षक, प्रबुद्ध समाजसेवी “भूदानी” रहे और 40 वर्ष पंचायत सरपंच रहे और अनमोल के पिता श्री अशोक कौशिक वर्तमान में उत्तर प्रदेश पुलिस वृंदावन के श्री बाँके बिहारी मंदिर में सुरक्षा प्रभारी निरीक्षक “इंस्पैक्टर” के पद पर तैनात हैं । अनमोल कौशिक के चयन की जानकारी देते हुए सैडो पॉवर ग्रुप के संस्थापक  योगाचार्य अनुराग चतुर्वेदी व सभी पदाधिकारियों ने हर्ष जताया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *