विद्या बाल भवन स्कूल, शकरपुर में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के शकरपुर स्थित विद्या बाल भवन स्कूल में 79वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह बड़े उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजीव कुमार (आईपीएस), डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी), पूर्वी जिला, दिल्ली उपस्थित रहे।समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।मुख्य अतिथि श्री राजीव कुमार ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने, अनुशासन का पालन करने तथा शिक्षा के माध्यम से देश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ही भारत का भविष्य है और उन्हें देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी तथा नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. हरि दत्त शर्मा ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि उन महान विभूतियों को स्मरण करने का अवसर है जिन्होंने भारत को स्वतंत्र कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।”विद्यालय के निदेशक डॉ. कपिल शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “शिक्षा ही वह माध्यम है जो राष्ट्र को सशक्त बनाती है। हमारे विद्यार्थियों में देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना विद्यालय का प्रमुख उद्देश्य है। आज के विद्यार्थी ही कल के जिम्मेदार नागरिक बनकर देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।”विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि श्री राजीव कुमार (आईपीएस) का स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *