आजमगढ़, बलरामपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध दिव्य स्थल मां पूर्वी धाम पर गुरुवार को प्रभात फेरी एवं विशेष आरती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं पूर्व सिंचाई बंधु उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश सरकार सुधाकर उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलित कर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया।दीप प्रज्वलन के बाद मां की विशेष आरती की गई। भजन मंडली ने भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।read more:https://pahaltoday.com/the-houses-of-people-living-on-government-land-were-demolished/जयकारों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।इस अवसर पर सुधाकर उपाध्याय ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं। मां पूर्वी धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़क, पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर जोर दिया।कार्यक्रम में वेद प्रकाश पांडे, राम सिंगर, उपाध्यक्ष सुरेंद्र उपाध्याय सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में आरती, प्रसाद वितरण और भंडारे के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया।