शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त, 22 अधिकारियों का वेतन रोका

उन्नाव IGRS पोर्टल पर शिकायतों के संतोषजनक निस्तारण में लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने 22 अधिकारियों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। संबंधित अधिकारियों से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।read more:https://pahaltoday.com/a-grand-tiranga-yatra-was-taken-out-in-payagpur-under-the-leadership-of-the-bdo-the-market-echoed-with-chants-of-bharat-mata-ki-jai/समीक्षा में 20 प्रतिशत से अधिक शिकायतकर्ता असंतुष्ट पाए गए। डीएम ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में सुधार होने तक वेतन आहरित नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से जनसंवाद कर समस्याओं का संतोषजनक समाधान कराने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *