बंभीवा में एसडीएम की चौपाल, तीनों मामलों का मौके पर निस्तारण

बहराइच (कैसरगंज)। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कराने के उद्देश्य से कैसरगंज तहसील प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे संवाद समाधान कार्यक्रम के तहत ग्राम बंभीवा में चौपाल आयोजित की गई। उप जिलाधिकारी कैसरगंज प्रशांत कुमार नायक ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों एवं राजस्व टीम को मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए।चौपाल में कुल तीन मामले सामने आए और तीनों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। ग्राम निवासी अनिल कुमार मौर्य ने गाटा संख्या 130 से संबंधित सीमा विवाद की शिकायत रखी। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने तत्काल मौके पर पैमाइश कर संबंधित पक्षों की मौजूदगी में सीमा विवाद का समाधान कराया।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/वहीं, गाटा संख्या 319 में स्थित कब्रिस्तान की पैमाइश से संबंधित मामले में भी आवश्यक जांच और पैमाइश कराकर प्रकरण का निस्तारण किया गया। तीसरे मामले में भी मौके पर ही कार्रवाई करते हुए ग्रामीण को राहत प्रदान की गई।अधिकारियों के गांव पहुंचकर समस्याओं का समाधान किए जाने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई और प्रशासन की पहल की सराहना की। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है।इस दौरान नायब तहसीलदार कैसरगंज सुरेंद्र वर्मा सहित राजस्व विभाग की टीम एवं संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *