विशेश्वरगंज विद्युत उपकेंद्र को मिला नया जेई, आकाश श्रीवास्तव ने संभाला कार्यभार

बहराइच ( विशेश्वरगंज )। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र विशेश्वरगंज में गुरुवार को नए अवर अभियंता (जेई) आकाश श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले आकाश श्रीवास्तव की तैनाती सीतापुर में थी।कार्यभार ग्रहण करने के बाद नए जेई ने विद्युत उपकेंद्र की व्यवस्थाओं और क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने विभागीय कर्मचारियों से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था, उपभोक्ताओं की समस्याओं और विद्युत आपूर्ति से जुड़े प्रमुख मुद्दों के बारे में जानकारी प्राप्त की।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/
नए जेई की तैनाती से विशेश्वरगंज क्षेत्र के उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद जगी है। क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण नए जेई के सामने प्रमुख जिम्मेदारी होगी।
स्थानीय लोगों और विभागीय कर्मचारियों ने नए अवर अभियंता का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में और सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *