बहराइच ( मिहीपुरवा )l भारत नेपाल सीमा बलाई गाँव बॉर्डर क्षेत्र अंतर्गतअपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मोतीपुर पुलिस और 59वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने उनके कब्जे से 49 ग्राम स्मैक, एक स्विफ्ट कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार, संयुक्त टीम ने बुधवार रात भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिजवान पुत्र रियाज अली, कासिम अली पुत्र सफीउल्लाह और आलम पुत्र अली अहमद के रूप में हुई है। तीनों बरेली और आसपास के क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/पुलिस ने बरामद स्मैक को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामद स्विफ्ट कार का नंबर यूपी 27 जेड 9217 व मोटरसाइकिल न0 यूपी 40ए पी 8020 बताया गया है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
कार्रवाई में मोतीपुर पुलिस के साथ 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवान शामिल रहे।