अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

नकुड़ (सहारनपुर)। ग्राम सालाहपुर के निकट देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार दोस्तों के साथ दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में रोहित नामक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया गया कि देर रात करीब 11 बजे ग्राम सालाहपुर के निकट कार सवार तीनों दोस्त मुकुल, दीपक और रोहित वापस लौट रहे थे।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ इसी दौरान उनकी कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस के साथ आजाद समाज पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष सौरव कटारिया भी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। रोहित, मुकुल और दीपक आपस में गहरे दोस्त बताए जा रहे हैं। हादसे में रोहित की मौत की खबर फैलते ही पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *