ट्रांसफार्मर उतारकर तेल-तांबा ले उड़े चोर, किसानों में आक्रोश

गागलहेड़ी। हरियाबांस के जंगल में चोरों ने एक बार फिर किसानों के ट्यूबवेल को निशाना बनाकर पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी। चोर ट्यूबवेल पर लगे ट्रांसफार्मर को नीचे उतारकर उसका तेल, तांबा समेत कीमती सामान निकालकर फरार हो गए। गुरुवार सुबह खेत पर पहुंचे किसान को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनारपुर निवासी लवली सिंह पुत्र श्रीपाल का हरियाबांस के जंगल में खेत है। गुरुवार सुबह लवली सिंह के पिता श्रीपाल खेत पर पहुंचे तो ट्यूबवेल के पास ट्रांसफार्मर जमीन पर पड़ा मिला। ट्रांसफार्मर को खोलकर देखा गया तो उसके अंदर से सामान गायब था। पीड़ित के मुताबिक चोर रात के समय ट्रांसफार्मर को नीचे उतारकर उसमें से तेल, तांबा और अन्य कीमती सामान निकाल ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। ट्यूबवेलों पर चोरी की घटनाएं गागलहेड़ी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही हैं।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ वर्ष 2026 में अब तक चोर दो दर्जन से अधिक ट्यूबवेलों को निशाना बना चुके हैं। 7 जनवरी को खजूरी अकबरपुर के जंगल में चोरों ने एक दर्जन से अधिक ट्यूबवेलों में चोरी की थी। इसके बाद 11 मार्च को दिनारपुर के जंगल में आधा दर्जन ट्यूबवेलों में नकब लगाकर स्टार्टर, केबल समेत अन्य सामान चोरी किया गया। वहीं 6 जून को कुतुबपुर कुसानी के जंगल में भी चोरों ने आधा दर्जन किसानों के ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए नकब लगाकर सामान चोरी कर लिया था। घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी रहने के बावजूद पुलिस के हाथ अब तक कोई ठोस सफलता नहीं लगी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। किसानों का कहना है कि जंगल क्षेत्र में स्थित ट्यूबवेल रात के समय असुरक्षित हैं और चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। एक के बाद एक घटनाओं के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *