बेहट। कस्बे में देर शाम भाजपा मंडल बेहट मे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बुधवार को शाकंभरी रोड पर स्थित एक पैलेस से तिरंगा यात्रा शुरू हुई यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तहसील मुख्यालय पर पहुंची, जहां पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारो से क्षेत्र को सराबोर कर दिया चारों ओर से देशभक्ति के नारो की आवाज आ रही थी। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी शामिल हुए उन्होंने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा केवल देश की आन-बान-शान का प्रतीक नहीं, बल्कि हर भारतीय के गौरव और एकता की पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है। यात्रा में पूर्व विधायक नरेश सैनी ने कहा कि भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा देशभक्ति की प्रेरणा देने के लिए आयोजित की गई है। इस मौके पर डीसीडीएफ के चेयरमैन सोनेंद्र राणा, साहब सिंह पुंडीर, युवा नेता संजीव कुमार उर्फ बॉबी कर्णवाल, राकेश गाबा, युवा नेता अभय राणा, गन्ना समिति के अध्यक्ष मुल्किराज सैनी, अनिल सिंघल, जिला पंचायत सदस्य हंसराज गौतम, जिला पंचायत सदस्य चैधरी रामकिशन उर्फ रामू, देवेंद्र राणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बेहट मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सैनी ने किया।