6 सितंबर को सहारनपुर में युवा योद्धा सम्मलेन को ऐतिहासिक बनाएंगे सपा कार्यकर्ता

बेहट। छह सितंबर को सहारनपुर में प्रस्तावित युवा योद्धा सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सपा नेताओं कार्यक्रम आयोजक एवं राष्ट्रीय महासचिव चैधरी रुद्रसेन के भतीजे युवा सपा नेता चैधरी परीक्षित ने बेहट विधानसभा क्षेत्र में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ कई गांवो का जनसंपर्क किया।सहारनपुर में होने वाले सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शिरकत करेंगे।  बुधवार को बेहट कस्बे में शाकुम्भरी रोड पर स्थित सपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ठाकुर किरणपाल राणा के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में बोलते हुए चैधरी परीक्षित ने सपा के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सहारनपुर में आगामी 6 सितंबर को होने वाले युवा योद्धा सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सम्मेलन में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का आह्वान किया।

read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ उन्होंने कहा कि सहारनपुर के सम्मेलन से युवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से परिवर्तन की हुंकार भरेंगे, जिसकी गूंज पूरे प्रदेश में पहुंचेगी। वरिष्ठ सपा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर किरण पाल सिंह राणा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी 6 सितंबर को होने वाले सहारनपुर में सपा के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों से जनसम्पर्क करे। इसके बाद सपा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों बेहट विधानसभा के  नौगांवा, भूकड़ी, कांसेपुर, गंदेवड़, पठानपुरा, असगरपुर, इश्हाकपुर चेंची, टोड़रपुर, घघरौली, तिड़फवा, मनमजरा और चांडी गांवों में पहुंचकर लोगों से सम्मेलन में भागीदारी की अपील की। इस दौरान आकाश चैधरी, चैधरी संतरपाल, विलास राणा, आशीष चैधरी और ओसामा, पीरजी मिजान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *