बिहारीगढ़। बिहारीगढ़ थाने के क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम बादशाहपुर निवासी डॉ राजवीर सैनी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के पश्चात थाना बिहारीगढ़ की कार्रवाई को लेकर परिजनों एवं स्थानीय निवासियों का गुस्सा भड़क गया। बता दें कि विगत 2 अगस्त को डॉक्टर राजवीर सैनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मनोहरपुर रेस्ट एरिया के समीप पेड़ पर लटका हुआ मिला था। इस प्रकरण के 10 दिन बीत जाने के पश्चात भी मृतक के परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है।read more:https://pahaltoday.com/jan-adhikar-party-demands-caste-census-and-other-measures/मृतक की रसम पगड़ी में पहुंचे रिश्तेदार एवं मृतक के परिजन बिहारीगढ़ थाने पर पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। गुस्साए परिजनों ने जिला सहारनपुर के पुलिस उच्चाधिकारियों को डॉक्टर की मृत्यु से जुड़े पूरे मामले के बारे में शिकायत पत्र देकर अवगत कराने को लेकर थाना बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष को चेताया। दूसरी ओर थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है और हत्या के साक्ष्य मिलने पर ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।