मलिकपुरा (गाजीपुर)। 92 यूपी बटालियन एनसीसी गाजीपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनुभव राज के निर्देशन में महावीर इंटर कॉलेज मलिकपुरा के एनसीसी कैडेटों द्वारा बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को लेकर कैडेटों के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।तिरंगा यात्रा महावीर इंटर कॉलेज के ग्राउंड से प्रारंभ होकर मलिकपुरा होते हुए मधुबन बाजार पहुंची।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteइसके बाद यात्रा पुनः विद्यालय परिसर में पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। यात्रा के दौरान एनसीसी कैडेट हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत नजर आए।इस अवसर पर एनसीसी कैडेटों के साथ विद्यालय के अध्यापकगण, सहयोगी एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेश प्रकाश यादव तथा 92 यूपी बटालियन के पीआई स्टाफ हवलदार विष्णु कांत उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं में भी गजब का उत्साह दिखाई दिया। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। यात्रा ने विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया।