नगीना । महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर समाज में सुख शांति के लिए वाल्मीकि युवाओं ने शिव चौक पर कराया हवन पूजन वे भंडारा, सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर वाल्मीकि समाज के युवाओं अमित कुमार उर्फ बांगढ़, मोहित कुमार, आकाश कुमार, अंजय कुमार, शिवम कुमार, अतुल कुमार ने समाज में सुख शांति के लिए बुधवार को बाल्मीकि बस्ती स्थित शिव चौक पर भगवान भोलेनाथ का हवन पूजन कराया, शास्त्री अजय तिवारी पंडित ने मंत्र उपचार के साथ हवन पूजन कराया हवन में जिजवान के रूप में राम भरोसे, रमेश चंद उर्फ मेससु, मोहित कुमार, गोपीचंद, आदि रहे।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/करीब ढाई घंटे चले हवन पूजन मैं पडित अजय तिवारी ने वाल्मीकि समाज में सुख शांति आपसी प्रेम भाव स्थापित रहे भोलेनाथ जी से कामना की। दोपहर 1 बजे से से भोलेनाथ काली माता वे धरती माता को भोग लगाकर भंडारे का शुभांरभ किया, वाल्मीकि बस्ती के साथ-साथ आसपास की बस्ती के लोगों समेत सैकड़ो लोगों युवाओं और महिलाओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।हवन पूजन वे भंडारे में अमितकुमार बांगड़ अंजय कमार, मोहित कुमार, आकाश कुमार अतुल कुमार, कललू कुमार रजजू वाल्मीकि, रमेश उर्फ मेससु, राम भरोसे, गोविंदा, बिट्टू, गोपीचंद वाल्मीकि, शिवम कुमार, नोनी कमार, शिवम कुमार, राजकुमार, अरुण कुमार आदि का सहयोग रहा।