बिजनौर । जिलाधिकारी जसजीत कौर एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा द्वारा बुद्धवार को मोटा महादेव मंदिर पहुंचकर प्रशासन की ओर से आयोजित भंडारे में शिव भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया तथा शिव भक्तों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/जिलाधिकारी ने भंडारे में स्वयं शिव भक्तों को प्रसाद वितरित कर सेवा एवं श्रद्धा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद प्रशासन द्वारा शिव भक्तों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।इस अवसर पर एसपी सिटी, उप जिलाधिकारी सहित पुलिस एवं प्रशासनिक विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।