हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा गागलहेड़ी

गागलहेड़ी। कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार को गागलहेड़ी में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कांवड़ मार्ग से गुजर रहे शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से कमिश्नर रूपेश कुमार ओर डीआईजी अभिषेक सिंह ने पुष्पवर्षा की । आसमान से फूलों की बारिश होते ही कांवड़ियों के चेहरे खिल उठे और पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा। हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा का नजारा देखने के लिए कांवड़ मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। जैसे ही हेलीकॉप्टर ने शिवभक्तों पर फूल बरसाने शुरू किए, श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। पुष्पवर्षा के बीच कांवड़िये पूरे जोश और आस्था के साथ अपनी कांवड़ लेकर गंतव्य की ओर बढ़ते रहे।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/पुष्पवर्षा से अभिभूत शिवभक्तों ने इसे भगवान भोलेनाथ की कृपा और आशीर्वाद बताया। इस दौरान कांवड़ मार्ग पर चारों ओर भक्ति, उल्लास और श्रद्धा का माहौल बना रहा। कांवड़ यात्रा के चलते गागलहेड़ी पूरी तरह शिवमय नजर आया।  वहीं, स्थानीय लोगों ने भी जगह-जगह कांवड़ियों का स्वागत कर उनकी सेवा की। कहीं फल और पेय पदार्थ वितरित किए गए तो कहीं विश्राम और जलपान की व्यवस्था की गई। शिवभक्तों के स्वागत और हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा ने कांवड़ यात्रा के माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *