सहारनपुर। कामधेनू उद्योग नगर एसोसिएशन की ओर से कांवड़ यात्रियों की सेवा एवं सुविधा के लिए आयोजित कांवड़ सेवा शिविर का भव्य उद्घाटन मंडलायुक्त रूपेश कुमार ने किया। इस अवसर पर मंडलायुक्त ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कांवड़ यात्रियों की सेवा को पुण्य कार्य और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। उन्होंने शिविर आयोजकों को सेवा कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने किया। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत करते हुए कांवड़ सेवा शिविर के उद्देश्यों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा के लिए समाज के विभिन्न वर्गों का आगे आना सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करता है। इस अवसर पर आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद सडाना एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मिगलानी ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, श्रद्धा और सेवा की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा में लगाए गए शिविर श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ सामाजिक सहभागिता का संदेश भी देते हैं।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/कामधेनू उद्योग नगर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, महामंत्री आतिश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरभान भतीजा एवं कोषाध्यक्ष गुलशन कावत्र ने संयुक्त रूप से कहा कि कांवड़ यात्रियों की सेवा करना समाज के प्रत्येक वर्ग का दायित्व है। एसोसिएशन की ओर से आयोजित यह सेवा कार्य श्रद्धा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक कांवड़ यात्री का सम्मान और श्रद्धा के साथ स्वागत किया जाएगा। पूर्व पार्षद मानसिंह जैन सहित संगठन के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त रूपेश कुमार एवं कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान अतिथियों ने शिविर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए जलपान, विश्राम तथा अन्य आवश्यक सेवा-सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा निरंतर जारी रहेगी। शिविर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वयंसेवक लगातार सेवा में जुटे रहेंगे। कार्यक्रम में शरद गर्ग, अक्षय साहनी, सोनू सचदेवा, प्रवीण ठकराल, सुशील सडाना, प्रदीप गोयल, के.आर. सिंघल, प्रमोद सडाना, प्रेम कावत्रा सहित अनेक गणमान्य लोग एवं संगठन के सदस्य मौजूद रहे। शिविर के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित लोगों ने शिवभक्त कांवड़ियों की मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की