आस्था, सेवा और भक्ति से सजा कांवड़ शिविर, 13वें सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ

छुटमलपुर। हिंदू जागरण मंच पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर से कलसिया रोड स्थित ठाकुर चंद्रपाल सिंह आईटीआई परिसर में 13वें शिव कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-यज्ञ एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर देश और प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि तथा कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न होने की कामना की गई। शिविर का उद्घाटन पूर्व जिलाधिकारी सहारनपुर डॉ. दिनेश चंद्र, हिंदू जागरण मंच पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर सूर्यकांत सिंह, सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के केएल अरोड़ा, संदीप गुप्ता, आरके जैन, अरुण सूरी, यशपाल मलिक, अरुण शर्मा, सुरेंद्र शर्मा एवं बिजेंद्र कश्यप आदि ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा ही सच्ची शिव सेवा है। श्रावण मास में कांवड़ियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने सेवा शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की सराहना की। शिविर के आयोजक ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने बताया कि कांवड़ियों के लिए भोजन, पेयजल, स्नान, विश्राम और प्राथमिक उपचार समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/कांवड़ यात्रा की अवधि तक शिविर 24 घंटे संचालित रहेगा और श्रद्धालुओं की सेवा निरंतर जारी रहेगी। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के केएल अरोड़ा ने कहा कि रिमझिम फुहारों के बीच भक्ति गीतों, भगवान शिव के जयकारों और आकर्षक झांकियों के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा बिजेंद्र कश्यप ने भी शिविर की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए इसे आस्था और सेवा का सुंदर संगम बताया। कार्यक्रम के दौरान शिविर में पहुंचे कांवड़ियों का स्वागत किया गया और उन्हें प्रसाद वितरित किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित सेन, विजयपाल राणा, सोमपाल राणा, राजेश राणा, रजत राणा, सत्यपाल राणा, अमित चैहान, प्रदीप चैहान, अंकित वर्मा, डॉ. देवेंद्र सैनी, महंत जगपाल दास, महंत समन दास, रोशनी देवी, उर्मिला देवी, प्रमिला देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *