स्योहारा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में शासन के निर्देशों के तहत संविदा सेवा पर जनरल फिजीशियन/चिकित्सा अधिकारी/जूनियर रेजिडेंट के पद पर डॉ. अनमोल अरोड़ा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. बी.के. स्नेही ने उन्हें विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया तथा शुभकामनाएं दीं।डॉ. अनमोल अरोड़ा ने गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS), ग्रेटर नोएडा से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। उनका बैच वर्ष 2020 का है और उन्होंने मार्च 2026 में अपनी इंटर्नशिप पूरी की। सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने वाले चिकित्सकों के लिए निर्धारित दो वर्ष की सरकारी सेवा के बॉन्ड के तहत उन्हें सीएचसी स्योहारा में सेवा का अवसर मिला है।25 वर्षीय डॉ. अनमोल अरोड़ा स्योहारा के मोहल्ला हिंदू चौधरियान निवासी मनोज कुमार अरोड़ा के पुत्र हैं। उनकी नियुक्ति से सीएचसी में चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के साथ-साथ सामान्य रोगों से पीड़ित मरीजों को स्थानीय स्तर पर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार की सुविधा मिल सकेगी।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/डॉ. अनमोल चिकित्सकीय परिवार से भी जुड़े हैं। उनकी दो सगी बहनें भी चिकित्सक हैं, जबकि उनके ताऊ डॉ. एन.डी. अरोड़ा भी चिकित्सक रहे हैं और शाहजहांपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे सेवानिवृत्त हैं। उनके पिता मनोज कुमार अरोड़ा स्योहारा में कपड़ा व्यवसाय से जुड़े हैं।डॉ. अनमोल के कार्यभार ग्रहण करने पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि युवा चिकित्सक की सेवाओं से सीएचसी स्योहारा में मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी और क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।इस अवसर पर डॉ. प्रमोद देशवाल, डॉ. खालिद अख्तर, डॉ. अभिजीत भारद्वाज, डॉ. प्रणव, डॉ. राकेश कुमार, आईओ वीर सिंह, हेल्थ इंस्पेक्टर राजेश कुमार, फार्मासिस्ट प्रदीप रावत, योगेश कुमार, हरीश कुमार, अमित कुमार, एआरओ आलोक कुमार, एनएमए, डीईओ अनम, राशि सहित सीएचसी के अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।