जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित दिव्य ज्योति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के विद्यार्थियों ने बीएएमएस द्वितीय वर्ष की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है।महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय की ओर से बीएएमएस द्वितीय वर्ष की परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया,जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए।परीक्षा परिणाम में माही चौहान ने71प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।वहीं अखिल प्रताप सिंह ने70.71प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा सृष्टि सिंह ने70.19प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रबंधन में खुशी का माहौल है।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/कॉलेज के चेयरमैन रितिक जसर ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.शारदा और बिजनेस हेड मनोज चौधरी ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।रजिस्ट्रार विनय शर्मा एवं उप-रजिस्ट्रार शिवानी सहित कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत,शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान के शैक्षणिक वातावरण का परिणाम परीक्षा में देखने को मिला है।प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सफलता ने कॉलेज के अन्य छात्रों में भी उत्साह बढ़ाया है।