भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, विकास कार्यों में अनियमितता पर जताई नाराजगी

बहराइच ( पयागपुर तहसील )l भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) की ब्लॉक इकाई पयागपुर ने शुक्रवार को क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों में कथित लापरवाही को लेकर बीडीओ पयागपुर के नाम संबोधित ज्ञापन एडीओ पंचायत महेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा ब्लॉक अध्यक्ष सुखलाल यादव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। संगठन का आरोप है कि कई ग्राम पंचायतों में विकास कार्य अधूरे पड़े हैं और संबंधित अधिकारी व कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का समुचित निर्वहन नहीं कर रहे हैं ज्ञापन में गांवों में खड़ंजा निर्माण, मिट्टी पटाई, जलनिकासी के लिए नालियों का निर्माण, सचिवालयों में अधिकारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की गई है।read more:https://pahaltoday.com/weavers-to-be-empowered-by-modern-technology-handloom-industry-in-nandganj-gains-new-momentum/इसके अलावा हरवा गोसाईं गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन ठप होने, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को पोषाहार का वितरण न किए जाने की शिकायत भी उठाई गई।किसान यूनियन ने ग्राम पंचायत सोहरियावां में अधूरी छोड़ी गई नाली के निर्माण कार्य तथा कथित घटिया निर्माण की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही सुखलाल शुक्ला के घर के पास बने अपूर्ण शौचालय और उससे संबंधित दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग ज्ञापन में शामिल रही संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र एवं पारदर्शी ढंग से समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।इस अवसर पर किसान यूनियन के  जिला अध्यक्ष प्रमोद तिवारी संतोष कुमार जायसवाल गुड्डू मिश्रा  राम सवारी पांडे राधेश्याम तिवारी समेत तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *