नजीबाबाद। राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज साहनपुर में शुक्रवार को गृह विज्ञान प्रयोगशाला में ब्लॉक पेंटिंग एवं बांधनी गतिविधि का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें छात्राओं ने रूमाल और कुर्ते पर ब्लॉक पेंटिंग एवं बांधनी करके वस्त्रों को आकर्षित बनाया। गृह विज्ञान शिक्षिका श्रीमती शिल्पी वर्मा के निर्देशन में छात्रा अमीर जहां, दीपांशी, अलीशा, प्रिया, पायल, दामिनी, गायत्री, ज्योति, इल्मा, आँचल, खुशबू, आदि ने परिसज्जा सीखी।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/ प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने कहा कि पाठ्य सहगामी क्रिया कलापों व प्रयोगात्मक प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।