झूठी सोशल मीडिया पोस्ट से कांवड़ यात्रा बिगाड़ने की साजिश नाकाम, नकुड़ थाने में मुकदमा दर्ज

सहारनपुर। श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान कांवड़ खंडित किए जाने संबंधी भ्रामक एवं भड़काऊ सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित कर सामाजिक वैमनस्यता फैलाने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले अज्ञात एक्स (ट्विटर) हैंडल एवं फेसबुक अकाउंट के विरुद्ध थाना नकुड़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रख रही है।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/ इसी दौरान कुछ अज्ञात सोशल मीडिया हैंडल द्वारा कांवड़ खंडित किए जाने संबंधी भ्रामक और तथ्यहीन पोस्ट प्रसारित कर लोगों में भ्रम एवं तनाव फैलाने का प्रयास सामने आया। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना नकुड़ में मु0अ0सं0 398ध्2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(2) में अज्ञात एक्स (ट्विटर) हैंडल एवं फेसबुक अकाउंट के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और भ्रामक एवं भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सहारनपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और न ही उसे सोशल मीडिया पर साझा करें। किसी भी संदिग्ध या भ्रामक पोस्ट की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें तथा जनपद में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *