पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात रसूलाबाद कस्बे में चेहल्लुम का पर्व बुधवार को पूरी अकीदत और सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस के दौरान विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने लाठी, डंडा और तलवारबाजी के आकर्षक करतब प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।रसूलाबाद थाना परिसर स्थित प्राचीन इमाम चौक से सभी अखाड़े एकत्र हुए, जिसके बाद ताजिया जुलूस का शुभारंभ हुआ।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/जुलूस मुख्य चौराहे से होते हुए लहरापुर रोड, पठान मोहल्ला और आजाद नगर पहुंचा। इमाम चौक मैदान में विभिन्न बस्तियों के युवाओं ने पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
इसके बाद जुलूस बाजार मोहल्ला होते हुए पुनः मुख्य चौराहे से हजरत गुलपीर शाह बाबा ग्राउंड पहुंचा, जहां अखाड़ों ने अंतिम प्रदर्शन किया। अंत में जुलूस ईदगाह स्थित कर्बला पहुंचा, जहां दुरूद व फातिहा के साथ ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।चेहल्लुम के आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम रहे। पूरे मार्ग पर पुलिस