वृद्धाश्रम गड़वार का औचक निरीक्षण, सचिव डीएलएसए ने सुनीं वृद्धजनों की समस्याएं

 बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) बलिया अनिल कुमार झा के मार्गदर्शन में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने बलिया के गड़वार स्थित वृद्धाश्रम औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने वृद्धाश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों से उनके रहन-सहन, खान-पान एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक वृद्धजन से व्यक्तिगत बातचीत कर उनकी छोटी-छोटी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित समाधान के लिए अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों को भी नोट करते हुए शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। सचिव श्री तिवारी ने अधीक्षक को निर्देशित किया कि जिला चिकित्साधिकारी, बलिया को पत्र भेजकर वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों के नियमित चिकित्सीय परीक्षण तथा अस्थि रोग संबंधी जांच एवं उपचार के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराया जाए।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/साथ ही उन्होंने कहा कि यदि किसी भी वृद्धजन को किसी प्रकार की विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के कार्यालय से संपर्क कर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
निरीक्षण के उपरांत वृद्धाश्रम परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर की अध्यक्षता करते हुए सचिव  चन्द्र प्रकाश तिवारी ने उपस्थित वृद्धजनों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ‘माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007’ तथा वृद्धावस्था पेंशन योजना से संबंधित प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी और उपलब्ध कानूनी सुविधाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर लेखाकार भूपेन्द्र सिंह, स्टोर कीपर तेजबहादुर, केयर टेकर श्री मुकेश सिंह, दयाशंकर वर्मा सहित वृद्धाश्रम के समस्त कर्मचारी एवं वृद्धजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *