एक से अधिक पासपोर्ट बनाने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

बड़हलगंज।प्रभारी निरीक्षक बड़हलगंज के नेतृत्व में उ0नि0 अभिनव पटेल द्वारा कोतवाली में पंजीकृत धारा-318 (4), 319 (2), 336 (3), 338, 340 (2) व 12 पासपोर्ट अधि0 से सम्बन्धित अभियुक्त सोमनाथ यादव पुत्र बगेदन यादव निवासी बैरियाखास थाना बड़हलगंज को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।read more:https://pahaltoday.com/jan-adhikar-party-demands-caste-census-and-other-measures/जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कोतवाल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जाँच से पासपोर्ट धारक सोमनाथ यादव उपरोक्त द्वारा जानबूझ कर धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अलग अलग तिथियों में दो पासपोर्ट जारी कराया गया तथा उक्त पासपोर्ट की मदद से विदेश यात्रा किया जाना पाया गया। जिसके आधार पर कोतवाली में पासपोर्ट धारक सोमनाथ यादव उपरोक्त के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *