वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज वर्मा का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया 

स्योहारा। वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज वर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा के अधीक्षक डॉ. बी.के. स्नेही अपनी टीम के साथ उनके आवास पर पहुँचे और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर व  केक काटकर जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।इस अवसर पर डॉ. बी.के. स्नेही ने डॉ. मनोज वर्मा के स्वास्थ्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में दिए जा रहे उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने भी उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।read more:https://khabarentertainment.in/young-people-participated-enthusiastically-in-the-blood-donation-camp/कार्यक्रम के दौरान आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा। डॉ. मनोज वर्मा ओर उनके पुत्र  डॉ शाश्वत वर्मा जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके स्नेह एवं शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान सीएचसी स्योहारा के अधीक्षक डॉ बी के स्नेही,आईओ वीर सिंह , फार्मासिस्ट प्रदीप रावत, अरुण कुमार , सुनील कुमार एवं यूनिसेफ पीसीआई से सौरभ आर्य आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *