कांटे के मुकाबले में नीरूपुर ने हल्दी को हराकर खिताब जीता

हल्दी(बलिया) विकास खंड बेलहरी अन्तर्गत बहादुरपुर गांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नीरुपुर की टीम ने रोमांचक संघर्ष के बाद हल्दी को तीन अंकों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबला हल्दी और नीरुपुर की टीमों के बीच 15-15 मिनट का खेला गया।read more:https://pahaltoday.com/collision-between-two-cars-near-the-ganga-expressway-in-badaun-four-people-including-the-bisauli-mla-injured/
दैनिक भास्कर बेलहरी से सुनील द्विवेदी की रिपोर्ट 
 दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और निर्धारित समय समाप्त होने तक दोनों का स्कोर बराबरी पर रहा। इसके बाद दोनों टीमों के कप्तानों नीरुपुर के राहुल यादव और हल्दी के अवनीश कुमार के अनुरोध पर मैच रेफरी शैलेन्द्र भारती और गौतम भारती ने दो मिनट का अतिरिक्त समय दिया।अतिरिक्त समय में नीरुपुर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 57 अंक हासिल किए, जबकि हल्दी की टीम 54 अंक ही जुटा सकी। इस तरह नीरुपुर ने तीन अंकों के अंतर से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में हल्दी ने पिंडारी की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था, जबकि नीरुपुर ने मेजबान बहादुरपुर को मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी।मुख्य अतिथि कुनाल पांडेय ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड और कप व मेडल प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के स्कोरर की जिम्मेदारी दिलशाद ने निभाई।इस अवसर पर शनि पासवान, रितिक खरवार, सोम पासवान, करीमन श्रीवास्तव, अंजन राम, प्रकाशु खरवार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष अनमोल पासवान व उपाध्यक्ष प्रिंस श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *