शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास हमारा उद्देश्य: हरीश पाण्डे

बाराबंकी। स्थानीय आवास विकास कालोनी स्थित सेन्ट्रल एकेडमी विद्यालय के जनपद बाराबंकी शाखा का 19वाँ फाउंडेशन डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमकर धमाल मचाया। शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक हरीश पाण्डे, प्रशासिका वीना पांडे एवं अन्य शाखाओं के प्रधानाचार्यों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बच्चों ने विघ्न हरण मंगल करण गणेश जी की वंदना प्रस्तुत किया। इसके बाद सपनों की उड़ान में भी जान होती है, यही भाव दर्शाते हुए तृतीय कक्षा के बच्चों द्वारा ‘खुशियों की लय’, चौथी की कक्षा के बच्चों द्वारा ‘नवाचार का चक्र’ कक्षा 5 के बच्चों द्वारा ‘आकांक्षाओं की पतंग’ कक्षा 6 के बच्चों द्वारा ‘घूमता हुआ वैभव’ कक्षा 7 व 8 के बच्चों द्वारा ‘भारत की अमूल्य धरोहर’ कक्षा 9 और 10 के बच्चों के द्वारा ‘स्वतंत्रता का मूल्य’ कक्षा 11 एवं कक्षा 12 के बच्चों द्वारा ‘संतुलन एवं उत्कृष्टता’ कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, सभी सुंदर प्रस्तुती से जमकर ताली बटोरी। कार्यक्रम में समस्त बच्चों की सराहनीय भागीदारी रही। तत्पश्चात पिछले वर्ष परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/विद्यालय के निदेशक हरीश पाण्डे ने कहा, 19 वर्षाे से इस विद्यालय में पठन पाठन का कार्य चल रहा है बच्चों को उच्च कोटि की शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास भी किया जाना उद्देश्य है। उन्होने कहा कि विद्यालय सभी क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुका है। बीते हुए पल को याद करते हुए स्थापना दिवस की बधाई दी। प्रशासिका वीना पांडे ने स्कूल परिवार को बधाई देते हुए विद्यालय की प्रगति और मिशन व विजन पर प्रकाश डाला। शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या संचिता श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी वर्षाे में हमारा विद्यालय चौगुनी उन्नति करेगा। हम अभिभावकों के उन सपनों को पूरा करेंगे जो उन्होने अपने बच्चों के प्रति विद्यालय से लगा रखे है। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या संचिता श्रीवास्तव ने आए हुए समस्त अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *