हल्दी (बलिया) क्षेत्र के ग्राम सभा रेपुरा से शनिवार सुबह श्री खेमराज बाबा कांवरिया संघ के तत्वावधान में 26वें वर्ष की नि:शुल्क बाबा धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। प्रस्थान से पूर्व रेपुरा ठाकुरबाड़ी परिसर में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गांव के पूर्व प्रधान विजय बहादुर सिंह के पौत्र अजीत कुमार सिंह ‘रोशन’ ने अपने आवास पर कांवरियों का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित कर फूल माला से स्वागत कर यात्रा के लिए विदा किया।संघ प्रमुख दिनेश राय (मुन्ना) ने बताया कि कांवरियों का जत्था भृगु मंदिर, बालेश्वर मंदिर, बोधगया, हरिहरनाथ, अशोक धाम और सुल्तानगंज सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करेगा।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/ रविवार तड़के सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर सभी श्रद्धालु पैदल बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा के दौरान बासुकीनाथ, छिन्नमस्तिका, राजगीर और ताराचंडी सहित अन्य प्रमुख तीर्थस्थलों के भी दर्शन किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि संघ की ओर से यह यात्रा पूरी तरह नि:शुल्क कराई जा रही है। यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं का पूर्व में नि:शुल्क पंजीकरण कराया गया था।इस अवसर पर डॉ. नेपाल, भीम साहू, जितेंद्र सिंह, छोटू राय, हर्षित राय, पिंटू यादव, अभय साधु, भूलन सिंह, श्याम सुंदर ठाकुर, अजित शाह, अभिमन्यु राय, मोतीलाल गुप्ता, दीपक सिंह, आत्मा चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे।