गाजीपुर। सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं नलकूप खंड प्रथम में कार्यरत नमो नारायणन राय के राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर सिंचाई संघ की स्थानीय शाखा की ओर से भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों और संघ पदाधिकारियों ने उनके लंबे सेवाकाल, कर्मठता और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी।अधिशासी अभियंता इं. राहुल अग्रहरी ने अपने संबोधन में नमो नारायणन राय के कार्य व्यवहार, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष अम्बिका दुबे ने उन्हें कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव संघर्ष करने वाला निडर एवं संघर्षशील व्यक्तित्व बताया।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/समारोह के दौरान नमो नारायणन राय को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी कर्मचारियों और संगठन के हित में हरसंभव सहयोग करते रहेंगे।
इस अवसर पर प्रेम शंकर राय, जय प्रकाश, सुभाष सिंह, बृजेश यादव, रामअवध यादव, अम्बिका दुबे, आशुतोष राय, इंदु शेखर मिश्र, सुप्रिया, वंदना, अनिल कुमार, अविनाश, उदय, दीपक, संदीप, प्रवीण सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अश्विनी सिंह ने की, जबकि संचालन सिंचाई संघ गाजीपुर के मंत्री अभिषेक राय ने किया।