योगेश शर्मा को राष्ट्रीय हिंदू सनातन महासंघ गोरक्षा समिति का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जनपद हापुड़ में संगठन के विस्तार के तहत की गई है।उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राहुल सनातनी और राष्ट्रीय प्रवक्ता परविंदर चौधरी की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष चचन चौधरी ने योगेश शर्मा को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी। इसे उनके सामाजिक और जनसेवा कार्यों का प्रमाण माना जा रहा है। योगेश कुमार शर्मा मुनेश कुमार शर्मा के पुत्र हैं और नवादा, जनपद हापुड़ के निवासी हैं।संगठन ने स्पष्ट किया है कि कार्यकाल पूर्ण होने के बाद एक समीक्षा समिति उनके कार्यों का मूल्यांकन करेगी और भविष्य की जिम्मेदारियां तय करेगी।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य महंत नरोत्तम गिरी जी महाराज के नेतृत्व में हुई इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और योगेश कुमार शर्मा को शुभकामनाएं दीं। प्रदेश अध्यक्ष राहुल सनातनी ने विश्वास जताया कि योगेश शर्मा संगठन की विचारधारा, गौसेवा और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे