सफाई कार्य के दौरान सुपरवाइजर समेत कई कर्मचारियों से मारपीट, पुलिस से कार्रवाई की मांग

बहराइच ( मिहींपुरवा )l नगर पंचायत मिहींपुरवा के सफाई सुपरवाइजर अरुण रावत ने थाना मोतीपुर में तहरीर देकर सफाई कार्य के दौरान उनके व अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है।तहरीर के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे नगर पंचायत के मिहींपुरवा वार्ड संख्या 13 में सफाई कार्य चल रहा था। इसी    कुछ लोगों ने सफाई कार्य में बाधा उत्पन्न की। विरोध करने पर आरोप है कि उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया।अरुण रावत का आरोप है कि उन्हें बचाने आए  सफाई कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। तहरीर में प्रार्थी सहित बंटू रावत, अशोक, मोतीलाल, सुभाष के सिर फटने का भी उल्लेख किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार सुबह वार्ड नंबर 13 में सफाई कर्मी सफाई कर रहे थे कि उपरोक्त नामजद गोविंद पुत्र बऊर यादव नशे की हालत में पहुंचकर सफाई कर्मी से अपने घर के पास सफाई करने के लिए बार-बार चलने पर बाध्य किया जिस पर सफाई कर्मियों ने उसे बाद में सफाई करने  की बात कह कर सफाई करने लगे जिस पर उसने गालियां देना शुरू कर दिए इस पर सफाई कर्मी ने विरोध किया जो कि मार पीट की घटना हो गई।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/ सफाई कर्मी ने अन्य सफाई कर्मियों एवं सुपरवाइजर को घटना की जानकारी दी जिस पर अन्य सफाई कर्मियों ने पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी लेना चाह जिस पर पुनः मारपीट हुई और उसमें लोग घायल हुए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहीपुरवा  में कराया गया।
पीड़ित ने थाना मोतीपुर पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ब्रह्मा गौड ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है प्रथम सूचना दर्ज कर ली गई है एवं सभी घायलों का मेडिकल कराया गया है एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हुई है शेषजांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *