गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद गाजीपुर आगमन के अवसर पर पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया।मुख्यमंत्री ने मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के यूसुफपुर में आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया तथा जनपद की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।readmore:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण वाराणसी परिक्षेत्र, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा गाजीपुर लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था तथा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। पुलिस बल को विभिन्न स्थानों पर तैनात कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।