सीसीटीवी कंट्रोल रूम का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था परखी

बलरामपुर – जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस के समग्र प्रबंधन का गहन निरीक्षण किया।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने वेयरहाउस से जुड़े सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया तथा कैमरों की कार्यशीलता, चौबीस घंटे निगरानी व्यवस्था, रिकॉर्डिंग सिस्टम एवं बैकअप व्यवस्था की समीक्षा की।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सीसीटीवी कैमरे निरंतर सक्रिय रहें तथा उनकी नियमित तकनीकी जांच एवं मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, जिससे वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ बनी रहे।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योति राय सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *