बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बाबा का बुलडोजर चर्चा में है। इस बार बुलडोजर अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर नहीं, बल्कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर और लाउडस्पीकरों पर चला। बाराबंकी पुलिस ने विशेष अभियान के तहत जब्त किए गए सैकड़ों सामान को जेसीबी से सार्वजनिक रूप से नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वालों और शरारती तत्वों में हड़कंप मच गया। शहर के पटेल तिराहे पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में वाहनों से उतारे गए सैकड़ों अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर और दर्जनों लाउडस्पीकरों पर श्बाबा का बुलडोजरश् चला। जेसीबी से इन सभी सामानों को सार्वजनिक रूप से नष्ट कर यह संदेश दिया गया कि ध्वनि प्रदूषण और यातायात नियमों से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर लगाने वाले वाहन चालकों के साथ-साथ तेज आवाज में अश्लील और भड़काऊ गाने बजाने वालों को भी सख्त चेतावनी दी है। पुलिस का कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। यातायात प्रभारी रामयतन यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर जब्त किए जा रहे हैं। आगे भी नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं बाराबंकी पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अब ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर भी बाबा का बुलडोजर चलेगा। पुलिस का कहना है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।