महिलाओं और बच्चों के खिलाफ ऑनलाइन अपराध रोकने पर जोर, गाजीपुर पुलिस ने आयोजित की साइबर जागरूकता कार्यशाला

गाजीपुर । जनपद गाजीपुर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम और महिलाओं व बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर बुधवार को पुलिस लाइंस सभागार में साइबर जागरूकता एवं OCWC (ऑनलाइन क्राइम्स अगेंस्ट वूमेन एंड चिल्ड्रेन) विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने किया, जिसमें जिले के सभी थानों से आए पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया।कार्यशाला में बताया गया कि OCWC (Online Crimes Against Women and Children) गृह मंत्रालय के I4C (भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र) द्वारा संचालित राष्ट्रीय जागरूकता एवं क्षमता-वर्धन अभियान है। इसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को डिजिटल माध्यम में सुरक्षित रखना, ऑनलाइन अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा ऐसे मामलों के प्रभावी निस्तारण के लिए पुलिस की क्षमता को मजबूत बनाना है।read more;https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/जनपद की साइबर टीम के प्रभारी एवं विशेषज्ञ कर्मियों ने पुलिसकर्मियों को साइबर अपराधों की जांच और कार्रवाई के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी। साथ ही नागरिकों को मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करने तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी या ऑनलाइन उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।कार्यशाला के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराधों की बदलती चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों का नियमित प्रशिक्षण और आमजन में जागरूकता बढ़ाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से पुलिस की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी और साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *