एनटीपीसी सिंगरौली को मिला प्रतिष्ठित 5एस प्रमाणन, कार्यस्थल प्रबंधन में रचा नया कीर्तिमान

बीना, सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली ने कार्यस्थल प्रबंधन, गुणवत्ता संवर्धन और सतत सुधार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया (क्यूसीएफआई) का प्रतिष्ठित 5एस प्रमाणन प्राप्त किया है। यह प्रमाणन संगठन की गुणवत्ता, प्रचालन दक्षता और सुरक्षित कार्य संस्कृति के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण माना जा रहा है।बिजनेस एक्सीलेंस (बीई) विभाग के समन्वय में आयोजित तीन दिवसीय 5एस प्रमाणन ऑडिट का नेतृत्व क्यूसीएफआई हैदराबाद के जॉयदेव सेन गुप्ता ने किया। उनके साथ ए.एम. चक्रवर्ती एवं अरुणा सिंह (क्यूसीएफआई, वाराणसी) ने ऑडिट प्रक्रिया को संपन्न कराया। ऑडिट टीम ने एनटीपीसी सिंगरौली में कार्यस्थलों की सुव्यवस्थित व्यवस्था, कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी और 5एस सिद्धांतों के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/=ऑडिट में सफल प्रदर्शन के आधार पर क्यूसीएफआई ने एनटीपीसी सिंगरौली को 5एस प्रमाणन प्रदान किया। प्रमाणन समारोह में परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक ई. प्रभाकर राव मुख्य अतिथि रहे, जबकि वनिता समाज की अध्यक्षा श्रीमती ई. निर्मला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह में महाप्रबंधक (परियोजना) आर.आर. मोहंती, वरिष्ठ अधिकारी, विभागाध्यक्ष, वनिता समिति की सदस्याएं, 5एस समन्वयक एवं जागृति समूह के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विभागों को सम्मानित किया गया। वहीं चिकित्सा विभाग को 5एस सिद्धांतों के प्रभावी एवं समग्र क्रियान्वयन के लिए श्ओवरऑल 5एस एक्सीलेंसश् पुरस्कार प्रदान किया गया। एनटीपीसी प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी कर्मचारियों की सामूहिक प्रतिबद्धता, अनुशासित कार्य संस्कृति और उत्कृष्टता के प्रति निरंतर प्रयासों को दिया। प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी संगठन गुणवत्ता, नवाचार, दक्षता और सतत सुधार के उच्च मानकों को अपनाते हुए ऊर्जा उत्पादन एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *