राज्यपाल ने एचपीवी टीकाकरण अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए सोनभद्र पुलिस को किया सम्मानित

सोनभद्र। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से चलाए गए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान के सफल संचालन में उत्कृष्ट सहयोग के लिए सोनभद्र पुलिस को राज्यपाल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। प्रदेशव्यापी अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कराया गया। अभियान को सफल बनाने में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने आपसी समन्वय के साथ जनजागरूकता एवं प्रभावी कार्ययोजना के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जनपद सोनभद्र में भी पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के साथ मिलकर अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/ इसी क्रम में पुलिस लाइन चुर्क में एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस परिवार की पात्र बालिकाओं सहित अन्य बालिकाओं का टीकाकरण कराया गया। अभियान के दौरान जागरूकता फैलाने, व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और समन्वय स्थापित करने में भी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में इस उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्यपाल द्वारा सोनभद्र पुलिस को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग ने इस सम्मान को जनसेवा और सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *