सोनभद्र। जनपद के जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया।शोकसभा में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने पुनीत टंडन के निधन को प्रशासनिक सेवा के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/उपस्थित सभी अधिकारियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) वागीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए एस.के. राय, डीसी मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित जिला प्रोबेशन विभाग एवं कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।