सहारनपुर। नगर निगम द्वारा अम्बाला रोड पर स्थापित कांवड यात्रा व्यवस्था कैंप का आज महापौर डॉ. अजय कुमार, नगरायुक्त शिपू गिरि, शिव कांवड़ संघ के अध्यक्ष संजय फुटेला, उपसभापति मयंक गर्ग व अन्य पार्षदगणों ने भगवान शिव के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित व रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर निगम द्वारा प्रकाशित व डॉ. वीरेन्द्र आजम द्वारा सम्पादित कांवड़ यात्रा-2026 व्यवस्था विवरण पत्रिका का लोकार्पण भी किया गया। महापौर ने अपने मोबाइल से स्कैन कर विवरण पत्रिका का ‘क्यूआरकोड’ भी जारी किया। कांवड़ व्यवस्था शिविर का शुभारंभ करते हुए महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा के लिए नगर निगम द्वारा गत वर्षो की अपेक्षा और अधिक श्रेष्ठ व्यवस्थाएं की गयी है। उन्होंने कहा कि शिव लोकमंगल है तथा हमारी सांस्कृतिक चेतना है और कावंड़ यात्रा हमारी सांस्कृतिक चेतना का उत्सव है। उन्होंने कहा कि हम सब इस विराट उत्सव को मिल-जुलकर मनाएं और अपनी इस साझा सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखें यह हम सबका कर्तव्य है। नगरायुक्त शिपू गिरि ने कहा कि कांवड़ यात्रा राष्ट्रीय महत्व का लोक उत्सव है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पांच राज्यों के लाखों कांवड़िए सहारनपुर से होकर गुजरते हैं। हमारा नैतिक दायित्व और कर्तव्य है कि हम उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करें तभी वे अपने-अपने शहरों में जाकर नगर निगम सहारनपुर की श्रेष्ठ छवि प्रस्तुत करेंगे। उपसभापति मयंक गर्ग, पार्षद मंसूर व कांवड़ सेवा संघ के अध्यक्ष संजय फुटेला ने निगम की व्यवस्थाओं को सराहते हुए कहा कि प्रत्येक पर्व पर सभी धर्म और संप्रदाय के लोग मिल जुलकर उल्लास के साथ त्यौहार मनाते रहे हैं।raedmore:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/इससे पूर्व अपर नगरायुक्तध्कांवड़ यात्रा के नोडल अधिकारी मृत्युंजय, नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. प्रवीन शाह, जेडएसओ गजेंद्र सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह व परमानंद ने अतिथियों को पौधे और पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर एक स्वच्छता रैली भी निकाली गयी। रैली को महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरि ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में मेजर राजेश यादव व कैप्टन मनीष जायसवाल के नेतृत्व में 83 बटालियन एनसीसी कैडेट्स, आईटीसी सुनहरा कल उमंग, फोर्स व स्पेस के वालंटियर, निगम के सफाई मित्र, गैराज कर्मचारी, उद्यान व गौशाला सेवक तथा निगम के वाहन भी शामिल रहे। रैली अग्रसेन चैक पहुंच कर सम्पन्न हुयी। संचालन डॉ. वीरेन्द्र आजम ने किया। कार्यक्रम में पार्षद इसरार पप्पू, जफर अंसारी, राजेंद्र कोहली, वीरेंद्र उपाध्याय, राजू ंिसंह, डॉ.मंसूर, महमूद हसन, वीरसेन सिद्धू, समीर अंसारी, आसिफ अंसारी, अरुण गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि मेनपाल, इजहार मंसूरी, राकेश कल्याण, सईद सिद्दकी के अलावा यशपाल त्रेहन व रामचंद्र पाण्डेय आदि शामिल रहे।