श्री बाला जी जागरण महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब

चिलकाना। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के गांव धौलाहेड़ी स्थित श्री राम बाला जी चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में बुधवार को श्री बाला जी जागरण महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के संस्थापक महंत ओपीन महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन एवं पूजन कर किया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। ट्रस्ट के संस्थापक महंत ओपीन महाराज ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री बाला जी जागरण महोत्सव का आयोजन पूरे श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रात्रि में भजन गायक विपिन महाराज के श्रीमुख से श्री बाला जी महाराज का भव्य जागरण होगा। इसके बाद सुंदरकांड पाठ एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर सचिन शर्मा, सन्नी सैनी, गजेंद्र, पंकज, अनिल, प्रवेश, कृष्णा, रवि, गौरव, नितिन, मनोज, टिंकू, सुखबीर सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/
आर्य समाज नकुड़ का वार्षिक चुनाव संपन्न, अभय सिंह आर्य एडवोकेट सर्वसम्मति से बने प्रधान
नकुड़ (सहारनपुर)। आर्य समाज नकुड़ का वार्षिक चुनाव बुधवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव में अभय सिंह आर्य एडवोकेट को आर्य समाज नकुड़ का नया प्रधान चुना गया। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया से पूर्व आयोजित साधारण सभा की बैठक में संस्था का वार्षिक आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। नई कार्यकारिणी में पंकज सिंघल को उपप्रधान, बसंत आर्य को मंत्री, डॉ. उमेश आर्य को उपमंत्री, डॉ. हरिदत्त आर्य को कोषाध्यक्ष, प्रदीप गोयल को लेखा निरीक्षक तथा भूपेंद्र आर्य को पुस्तकालय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं मोहन लाल आर्य, अनिल गुप्ता, चंद्रशेखर मित्तल और त्रिलोकचंद आर्य को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस अवसर पर निवर्तमान प्रधान प्रदीप गोयल ने सभी सदस्यों का सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और वैदिक विचारधारा के प्रचार-प्रसार में सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा है। नवनिर्वाचित प्रधान अभय सिंह आर्य एडवोकेट ने कहा कि वे आर्य समाज के सिद्धांतों के अनुरूप समाज सेवा, वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार और सामाजिक जागरूकता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया।बैठक में डॉ. मांगेराम आर्य, डॉ. शिवकुमार आर्य, यज्ञदत्त आर्य, सुभाष आर्य, वीरेंद्र आर्य सहित बड़ी संख्या में आर्य समाज के सदस्य उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी के गठन पर सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दो बाइको की भिडतं में पिता पुत्र गंभीर घायल
नागल। गागलहेड़ी देवबदं स्टेट हाईवे पर एक बाइक सवार युवक की टक्कर से बाइक सवार पिता तथा पुत्र घायल हो गए। राहगिरो ने उन्हें सीएचसी भर्ती कराया पिता की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि घटना को अंजाम देकर बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया। कस्बा निवासी मनीष उर्फ बंटी ने पुलिस को बताया की मंगलवार शाम अपने पिता सतपाल के साथ बाइक से अपने घर आ रहे थे। जैसे ही वह एमएलडी स्कूल के सामने नवनिर्मित धर्म कांटे के निकट पहुंचे तो एक अज्ञात बाइक सवार युवक मोबाइल फोन पर बातें करता हुआ स्टेट हाईवे पर आकर उनकी बाइक को टक्कर मारकर वह फरार हो गया। घटना में दोनों पिता तथा पुत्र घायल हो गए। घटना का पूरा घटनाक्रम धर्म कांटे पर लगे सीसीटीवी में कैद है। पुलिस आरोपी बाइक सवार युवक की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *