गंगोह। हिन्दू राष्ट्रीय इण्टर कालेज में 86 यूपी वाहिनी एनसीसी की सीनियर डिविजन के नए कैडेट्स की भर्ती आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के एनसीसी प्रभारी कैप्टन अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस सत्र में कुल 77 कैडेट्स का चयन किया जाना है। इस भर्ती रैली में कुल 150 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 110 छात्र (बालक) और 40 छात्राएं (बालिकाएं) शामिल थीं। चयन को पूरी तरह पारदर्शी और मानक के अनुरूप बनाने के लिए शारीरिक और मानसिक दोनों स्तरों पर कड़ा परीक्षण किया गया। कैडेट्स का चयन शारीरिक माप (लंबाई), दौड़, पुश-अप्स और उसके बाद आयोजित की गई लिखित परीक्षा के आधार पर किया गया।readmore:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/चयन प्रक्रिया के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार व एनसीसी प्रभारी ने चयनित न हो पाने वाले छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि असफलता से कभी भी निराश नहीं होना चाहिए। जीवन में कड़ा परिश्रम और अनुशासन रखकर कोई भी छात्र अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सफल हो सकता है। यह केवल एक शुरुआत है, भविष्य में और भी अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर एनसीसी के सूबेदार नीरज सिंह, सूबेदार संजय भट्ट, हवलदार मुकेश कुमार और हवलदार विक्रम सिंह, कैडेट्स अमन, आर्यन, आकाश, अरमान, प्रियांशी, वंशिका, अनुराधा के साथ साथ विद्यालय के शिक्षक से संजय सैनी, धर्मवीर सिंह, डॉ. नाथी राम और विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।