हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात रसूलाबाद जब सड़के सूनसान हो जाती हैं तो संसद आवारा हो जाती है। हम समाजवादी लोग सड़कों को सूनसान नहीं होने देंगे। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनता के हक हकूक के लिए लड़ेंगे। हमने अपने छात्र जीवन से लेकर अब तक बहुत पुलिस अच्छी और अन्याय देखा। जब पूरे देश में कांग्रेस का सूरत तप रहा था तब भी केवल समाजवादी ही थे जो सड़कों पर संघर्ष कर रहे थे इसलिए हम समाजवादी लोग सरकारों से डरने वाले नहीं। यह बात पूर्व विधायक व रसूलाबाद विधानसभा प्रभारी शिवकुमार बेरिया ने कही। विधानसभा चुनाव की आहट के बीच रसूलाबाद में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व विधायक शिवकुमार बेरिया ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि चुनावी मंचों पर बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा अब जनता को अपने 10 वर्षों के विकास का हिसाब देने से बच नहीं सकती। उन्होंने दावा किया कि रसूलाबाद में आज जो बड़े विकास कार्य दिखाई देते हैं, उनकी नींव समाजवादी सरकार के कार्यकाल में रखी गई थी और कुछ काम तभी पूरे हुए और कुछ बाद में पूरे हुए। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण, नगर क्षेत्र में फोरलेन मार्ग व डिवाइडर, अलग बिजलीघर, राजकीय आईटीआई, वीवीआईपी गेस्ट हाउस, फायर स्टेशन, छह नदियों पर पुल, हवाई पट्टी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित अनेक विकास कार्य कराए गए तथा गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ा गया।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा के नेता हर चुनाव में नए वादों का पिटारा लेकर आते हैं, लेकिन रसूलाबाद की जनता अब वादों से नहीं, पिछले दस वर्षों के काम का हिसाब मांग रही है। बेला मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आवाहन किया। पूर्व जिला अध्यक्ष समरथ पाल ने कहा कि आज अखिलेश यादव एक ऐसे नेता हैं जो सीना तानकर सत्तारूढ़ भाजपा का पूरी ताकत से मुकाबला कर रहे हैं। भाजपा के लोगों ने जब निहत्थे बच्चों पर लाठियां भांजी तो डिंपल यादव ने छात्र-छात्राओं का दर्द बांटा और एक मात्रशक्ति के रूप में आगे बढ़कर आईं और छात्रों की मदद की। पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेश यादव ने कहा कि अखिलेश यादव जिसे भी टिकट देकर भेजे उसे जिताकर विधानसभा भेजें तभी सरकार बनेगी और खुशहाली आएगी। छात्रों को रोजगार मिलेगा। सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष समरथ पाल, प्रमोद यादव, हाजी फैजान खान, जिला पंचायत सदस्य मटल्लू यादव, पुष्पेंद्र यादव, निर्देश यादव, पी.एस. वर्मा, गोपाल गुप्ता, आलोक बाजपेयी, प्रदीप दुबे, गुड्डू यादव, पूर्व चेयरमैन राजकुमार यादव, के.के. यादव, कुलदीप संखवार, नीलम कठेरिया,वीरू कुशवाहा, महफूज खान, अतहर खान भुट्टो, सौरभ सिंह यादव, मुमताज अहमद, कुंवर रब्बानी खान, रूबी यादव, सभासद फरहान मिनी, सुहैल अहमद,हाशिम खान, डॉ. नरेंद्र सिंह, मयंक सिंह गौर, ब्रजकिशोर राजपूत, राजू भदौरिया, भूरा बेरिया, शरद द्विवेदी, इश्तियाक कुरैशी, इंद्रेश तिवारी, बादल खान, रविन्द्र पालीवाल, अजय यादव, मलखान सिंह यादव, इरशाद मिर्जा, प्रधान अरुन यादव,अरविंद यादव, वीरू कठेरिया, विभू सिंह, अनवर हुसैन भूरा,आशीष यादव,धीरज यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।