जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिंभावली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए युवती से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।सिंभावली थाना क्षेत्र में दर्ज *मु0अ0सं0 197/2026, धारा 333, 64(2)M, 351(3) BNS* में वांछित चल रहे अभियुक्त शादाब उर्फ समीर पुत्र रियासत ग्राम खागोई, थाना सिंभावली, जनपद हापुड़ को पुलिस ने हरोड़ा कोठी जाने वाले रास्ते, नहर पटरी तिराहे से गिरफ्तार किया।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/ गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने कहा पीड़िता के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए मामले की विवेचना गंभीरता से की जा रही है और अभियुक्त के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।