निराश्रित बुजुर्गों की बीच सादगी से मनाया जन्मदिन

 महसी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुरेश्वर सिंह के ज्येष्ठ पुत्र, नावापारा चीनी मिल के डायरेक्टर एवं प्रखर भाजपा नेता व वरिष्ठ समाजसेवी अखंड प्रताप सिंह (गोलू सिंह) ने अपना जन्मदिन बेहद सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। अपने जन्मदिवस के शुभ अवसर पर उन्होंने अमीनपुर नगरौर स्थित वृद्धाश्रम पहुँचकर वहाँ रह रहे वयोवृद्धों के बीच समय बिताया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों को आदरपूर्वक भोजन कराया और अंगवस्त्र भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।आधुनिक चकाचौंध और तड़क-भड़क से दूर भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह ने अपने जन्मदिन को सेवा के संकल्प के रूप में चुना। सोमवार को अमीनपुर नगरौर स्थित वृद्धाश्रम पहुँचते ही उन्होंने वहाँ रह रहे प्रत्येक बुजुर्ग के पास जाकर उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से सभी वयोवृद्धों को अत्यंत आदर और श्रद्धा भाव के साथ भरपेट भोजन परोसा। भोजन के उपरांत ठंड व मौसम की अनुकूलता को देखते हुए सभी बुजुर्गों को नए अंगवस्त्र और आवश्यक सामग्री भेंट की।
वृद्धाश्रम में रह रहे असहाय और एकाकी जीवन जी रहे बुजुर्गों के बीच जब समाजसेवी गोलू सिंह पहुँचे, तो वहाँ का माहौल पूरी तरह से अपनत्व के रंग में रंग गया। युवाओं के प्रेरणास्रोत अखंड प्रताप सिंह को अपने बीच पाकर बुजुर्गों की आँखें भर आईं। बुजुर्गों ने उन्हें हृदय से आशीर्वाद देते हुए उनके दीर्घायु और यशस्वी होने की कामना की।readmore:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/इस दौरान आश्रम के वातावरण में एक पारिवारिक उल्लास देखने को मिला।इस पुनीत कार्य पर बात करते हुए भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह (गोलू सिंह) ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की धरोहर और संस्कारों की नींव हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान लाना और उनका आशीर्वाद पाना ही मेरे जीवन का सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे अपने जीवन के विशेष अवसरों को फिजूलखर्ची के बजाय समाज के वंचित और जरूरतमंद तबके की सेवा में लगाएं। विधायक सुरेश्वर सिंह के संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए गोलू सिंह द्वारा उठाए गए इस कदम की क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों और आम जनता द्वारा जमकर सराहना की जा रही है। इस अवसर पर उनके साथ कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *