कांवड़ यात्रा को लेकर मोतीपुर थाना में पीस कमेटी की बैठक

आगामी श्रावण माह और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रविवार को मोतीपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई ।बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ,ग्राम प्रधानों,कांवड़ यात्रा से जुडे़ समितियों के पदाधिकारी ,नवयुवक और डीजे संचालकों ने हिस्सा लिया।बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह ने उपस्थित लोगों को शासन और प्रशासन द्वारा जारी आवश्यक दिशा निर्देशों व आदेशों से अवगत कराया ।उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान नियमों का पालन अनिवार्य है।readmore:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/डीजे संचालकों को निर्धारित डेसिबल सीमा के भीतर ही भक्ति संगीत बजाने के निर्देश दिए गए हैं,ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैले ।थाना प्रभारी ब्रम्हा गोंड ने सभी से अपील करते हुए कहा की कांवड़ यात्रा हमारी आस्था का प्रतीक है।इसे पूरी  पवित्रता शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाए।क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी,अफवाह से बचें,अफवाह को न फैलाएं,अगर कोई दिक्कत या परेशानी हो तो तत्काल पुलिस को सूचना दे। पूर्व निर्धारित मार्गो पर ही सुरक्षित यात्रा करें।
इस दौरान रोहित गुप्ता, ग्राम प्रधान अफजल खान , रामू , पत्रकार रईस खान, मनोज तिवारी, मनीष सिंह, मदन पोरवाल ,मामून रसीद,अनिल मौर्य,अजीत मौर्य,बिक्की सिंह,सुनील सिंह,मनोज वर्मा,आनन्द  सहित भारी संख्या में स्थानीय गणमान लोग व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *