विधानसभा रसूलाबाद के शक्ति केंद्र रतनपुर में सुना गया प्रधानमंत्री के मन की बात

 हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात विधानसभा रसूलाबाद के शक्ति केंद्र रतनपुर में सुना गया प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के ‘मन की बात’ का 136वाँ संस्करणभारतीय जनता पार्टी विधानसभा रसूलाबाद के शक्ति केंद्र रतनपुर में आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक  पूनम शंखवार जी ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम को सुना।कार्यक्रम के उपरांत विधायक पूनम शंखवार  ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को प्रेरित करने, समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को सशक्त करने का माध्यम है।readmore:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/
प्रधानमंत्री जी द्वारा समाज सेवा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं एवं आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर दिए गए संदेश प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत हैं।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष  राजेश सिंह ,मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, सक्रिय कार्यकर्ता एवं  अरविंद राजावत, नंदू राजावत, अमित सिंह, हेमराज सिंह गौरव सिंह, संतोष प्रताप सिंह, बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *