जमानियां। सीबीएसई क्लस्टर वीं एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में एस एस देव पब्लिक स्कूल हेतिमपुर के छात्र खिलाड़ियों शानदार प्रदर्शन कर स्कूल के साथ जनपद का नाम रौशन किया। बताया जाता है। की एथलेटिक चैंपियनशिप 2026 का आयोजन एम एल पब्लिक स्कूल सारनाथ वाराणसी में 21 जुलाई से लेकर 26 जुलाई 2026 तक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। आयोजित प्रतियोगिता में कुल 28 जिलों के 148 विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्र खिलाड़ियों उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में एस एस देव पब्लिक स्कूल हेतिमपुर के छात्र खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्ति किया। इस दौरान अंडर 14 वर्ग की 400 मीटर दौड़ में विद्यालय के छात्र मिथिलेश यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए। रजत पदक( सिल्वर मेडल) अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन राष्ट्रीय नेशनल प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। जो विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/……………. वही अंडर 17 वर्ग की 400 मीटर की दौड़ में विद्यालय के छात्र अभय यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए। कांस्य पदक हासिल किया। इस खिलाड़ियों की सफलता के पीछे विद्यालय के कोच शानू की महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिनके कुशल मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रशिक्षण ने खिलाड़ियों को इस मुकाम तक पहुंचाया है। खिलाड़ियों के विद्यालय लौटने पर प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता कुशवाहा ने दोनों खिलाड़ियों सहित कोच शानू को माल्यापर्ण एवं मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उक्त मौके पर खिलाडी साथियों का तालियां बजाकर गर्म जोशी के साथ अभिन्दन किया। इस दौरान प्रबंधक ने कहा कि उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय के खिलाड़ी उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर प्रदेश एवं विद्यालय का नाम रौशन करेंगे। फोटो